#Hindi - 5 sets (Must for Entrance Exams)#
हिन्दी. अभ्यास 1 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान पूर्वक पढ़कर उसके आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। भारतीय संस्कृति एक महान संस्कृति है।यह संस्कृति सभी उत्तम संस्कृतियों में से एक है। इसमे मनुष्य की स्वतंत्रता को पूरा सम्मान दिया जाता है- वह किसी भी धर्म या विचारधारा को मानने के लिए स्वतंत्र है। ये सभी मार्ग एक ही लक्ष्य की ओर - मानव कल्याण की ओर ले जाते हैं। सत्य एक है मगर उसका बर्णन अनेक प्रकार से किया जाता है। बर्णन के ढंग से सत्य का रूप नहीं बदल जाता; इसलिए अहिंसा का प्रचार चाहे महावीर स्वामी ने किया या महात्मा बुद्ध ने, चाहे ईसा मसीह ने किया या वैष्णव संतों ने, वह मानव मात्र के लिए कल्याणकारी है। ये मूल्य ही भारतीय संस्कृति की शक्ति के आधार रहे हैं और यही कारण है कि सैंकड़ों वर्षों की दासता के बावजूद तथा अनेक आर्थिक सीमाओं के होते हुए भी सारा संसार आत्मिक शांति के लिए भारत की ओर देखता रहा है। अब भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा क्योंकि मानव का कल्याण इसका धर्म है। ...