#Hindi - 5 sets (Must for Entrance Exams)#

                            हिन्दी.  अभ्यास 1
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान पूर्वक पढ़कर  उसके आधार पर पूछे गए  प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
भारतीय संस्कृति एक महान संस्कृति है।यह संस्कृति सभी उत्तम संस्कृतियों में से एक है। इसमे मनुष्य की स्वतंत्रता को पूरा सम्मान दिया जाता है- वह किसी भी धर्म या विचारधारा को मानने के लिए स्वतंत्र है। ये सभी मार्ग एक ही लक्ष्य की ओर - मानव कल्याण की ओर ले जाते हैं। सत्य एक है मगर उसका बर्णन अनेक प्रकार से किया जाता है। बर्णन के ढंग से सत्य का रूप नहीं बदल जाता; इसलिए अहिंसा का प्रचार चाहे महावीर स्वामी ने किया या महात्मा बुद्ध ने, चाहे ईसा मसीह ने किया या वैष्णव संतों ने, वह मानव मात्र के लिए कल्याणकारी है। ये मूल्य ही भारतीय संस्कृति की शक्ति के आधार रहे हैं और यही कारण है कि सैंकड़ों वर्षों की दासता के बावजूद तथा अनेक आर्थिक सीमाओं के होते हुए भी सारा संसार आत्मिक शांति के लिए भारत की ओर देखता रहा है। अब भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा क्योंकि मानव का कल्याण इसका धर्म है।
प्रश्न 1.क्या मानव मात्र के लिए कल्याणकारी है ?
क.जीवन मूल्य ।
ख.धार्मिक स्वतंत्रता।
ग. अहिंसा
घ. आर्थिक स्वतंत्रता।
प्रश्न 2.उपर्युक्त गद्यांश में भारतीय संस्कृति की किस विशेषता की ओर संकेत किया गया है?
क.मनुष्य को धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान की गई है की गई है कि वह अपने विश्वास एवं श्रद्धा के अनुसार किसी भी धर्म या विचारधारा को मान सकता है।
ख. मनुष्य को आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त है धर्म को अपनाने के लिए।
ग.भारतीय संस्कृति अनेक जीवन मूल्यों पर आधारित है।
घ. जीवन मूल्यों का महत्व है।
प्रश्न 3.अनेक ढंग से वर्णन करने पर भी सत्य का रूप क्यों नहीं बदलता?
क. जैसे किसी एक वस्तु का विभिन्न प्रकार से वर्णन किए जाने पर भी उस वस्तु के स्वरुप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
ख.सत्य और अहिंसा परम धर्म है।
ग. सत्य अवर्णीय है।
घ. सत्य को अलग, अलग-अलग परिभाषित करना चाहिए।
प्रश्न 4.आज भी संसार आत्मिक शांति के लिए भारत की ओर क्यों निहारता है?
क.इसमें आर्थिक विकास की संभावनाएं हैं।
ख. यह जीवन मूल्यों पर टिका हुआ है, ये सभी मानव का कल्याण चाहते हैं।
ग. सत्य अवर्णीय है, अहिंसा परम धर्म है।
घ.सत्य का वर्णन अनेक प्रकार से किया गया है।
प्रश्न 5.सभी मार्ग कौन सा एक ही लक्ष्य की ओर ले जाता है?
क. मानव कल्याण की ओर।
ख. सत्य और अहिंसा कि ओर।
ग. आर्थिक विकास की ओर।
घ. भारतीय संस्कृति की ओर।
निर्देश: प्रश्न संख्या 6 से 20) निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के
प्रश्न 6.आम का तत्सम शब्द है:
क.अमरा ख. आम्र ग. अम्र  घ. अमरुआ
प्रश्न .7.प्रतिदिन में समास है :
क.कर्मधारय
ख.द्वन्द
ख.अव्ययीभाव
ग.तत्पुरुष
घ.कर्मधारय
प्रश्न 8.वेदांत में संधि है:
क. वृद्धि संधि ख. गुण संधि ग.अयादि संधि घ.दीर्घ संधि
प्रश्न 9.मालिन में प्रत्यय है:
क.इन ख.आयन ग.नी घ.इनी
प्रश्न 10.कृश का विलोम है:
क.हृष्ट-पुष्ट ख.पतला ग.कृषकाय घ.दुर्बल
प्रश्न 11.तालाब का पर्यायवाची है :
क.पुष्कर ख.सागर ग.नीरनिधि घ.पयोधि
प्रश्न 12'जय जन भारत  जन मन अभिमत' पद्यांश में कौन सा अलंकार हैै?
क.अनुप्रास
ख.यमक
ग.शलेष
ई.उत्प्रेक्षा
प्रश्न .13.रामायण के रचयिता कौन हैं ,?
क.तुलसीदास ख.बाल्मिकी ग.हरिहर दास घ.हरि नारायण
प्रश्न 14. 'लावारिस 'में कौन सा उपसर्ग का प्रयोग हुआ है :
क.ला ख.सर ग.वे घ.हर
प्रश्न 15.' मन के लड्डू फोड़ना 'मुहावरे का अर्थ है:
क.कलपना में सुख लेना।ख.वास्ता पड़ना ग.सुख लेना
घ. लालच पैदा होना
प्रश्न 16'.नारी' का बहुवचन है:
क.नारियां, ख. नारियों ग.नारी घ. नृ
प्रश्न 17.संयुक्त वर्ण हैं:
क.श,ष,स,ह .क्ष‌ त्र,ज्ञ,श्र ,ग. ,फ,ब,भ घ. च,छ,ज,
प्रश्न 18.'राजपुत्र' है:
क. कर्म तत्पुरुष ख.करण तत्पुरुष ग. संबंध तत्पुरुष घ.अधिकरण तत्पुरुष
19.'धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का' लोकोक्ति का अर्थ है:
क.दो तरफ़ का आदमी कहीं का नहीं रहता।
ख.दूर से हर वस्तु अच्छी लगती है।
ग.दोष किसी का सजा किसी का
घ.आपस में फूट से सर्वनाश
20.जिसका पति जीवित हो उसे कहते हैैं :
क.सधवा ख.विधवा ग.विधुर घ.विधूर

__&&__________&&&_____&&&&____&&&&____
                          हिन्दी  अभ्यास 2
निर्देश: निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान पूर्वक पढ़कर उसके आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
जीवन में सुख -दुःख  तो आते ही रहता। जिन्दगी जिन्दा दिली का नाम है। उम्दा जीवन की चाह स्वाभाविक है। इस पर बहस हो सकती है कि क्या सिर्फ अधिक और बेहतर वस्तुओं से ही जीवन उम्दा हो सकता है। लेकिन इसमें संदेह नहीं कि किसी भी उम्दा जीवन में अच्छी वस्तुओं की  जरूरत हमेशा रहेगी। कोई भी देश अपने एक - तिहाई नागरिकों को उम्दा जीवन जीने के सपने देखने की इजाजत तभी दे सकता हैं, जब सभी के लिए कम-से-कम न्यूनतम मानवीय सुविधाएओं की व्यवस्था हो जाए । आलसी प और निकम्मे लोग हमेशा रहेंगे। कुछ ऐसे भी होंगे, जो बेहतर से बेहतर परिस्थितियों में भी अपने को कंगाल बना डालने से रोक नहीं सकेंगे। उनके लिए अलग से कुछ सोचना पड़ेगा। सामान्य आदमी परिश्रम करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। अर्थव्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिसमें उसे इसका अवसर मिले और उसका प्रतिदिन इतना अवश्य हो कि वह मानवीय गरिमा के साथ जी सके।
प्रश्न 1.सामान्यत: अर्थव्यवस्था कैसी होनी चाहिए?
क.अवसर मिले और उसका प्रतिदिन इतना अवश्य हो कि वह मानवीय गरिमा के साथ जी सके।
ख.आलसी और निकम्मे लोगों के अनुसार।
ग. बेहतर परिस्थितियों में भी कंगाल बनने के लिए।
घ.मानवीय गरिमा का ख्याल न रखा जाय।
प्रश्न 2.अच्छे जीवन के लिए क्या जरूरी है?
क.अच्छी वस्तुओं की।
ख. बेहतर परिस्थितियों की।
ग. हमेशा सोचते रहने की।
घ. सपने देखने की।
प्रश्न 3.नागरिक अच्छा जीवन जीने का सपना अब देख सकते हैं?
क. बेहतर परिस्थितियों में भी अपने को कंगाल बना कर।
ख. जब सभी के लिए कम -से -कम न्यूनतम मानवीय सुविधाएं की व्यवस्था हो जाए।
ग. आलसी और निकम्मे बनकर।
घ. मानवीय गरिमा के बारे में जानकारी दें कर।
प्रश्न 4.कुछ लोगों के लिए अलग से सोचने की आवश्यकता क्यों है?
क. कुछ लोग आलसी और निकम्मे होते हैं।
ख.कुछ लोगों के लिए काम नहीं है।
ग.कुछ लोग बेहतर परिस्थितियों में भी अपने को कंगाल बना डालते हैं।
घ.कुछ लोगों काम सिर्फ सपना देखना है।
प्रश्न 5.सामान्य आदमी की क्या विशेषता बताई गई है?
क.वे आलसी और निकम्मे होते हैं।
ख.वे  ईमानदारी से अपने काम को करते हैं।
ग. वे  अवसर को हाथ से जाने देते हैं।
घ. वे परिश्रम करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
निर्देश (प्रश्न संख्या6 से 20
.) : निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के चार-चार विकल्प दिए गए हैं। उनमें से सही विकल्प चुनिए।
प्रश्न 6.इनमें से किस वाक्य की क्रिया सकर्मक है?
क.रोहन किताब पढ़ रहा है।
ख.तुम लोग शाम को खेलते हो।
ग. हम लोग इस विद्यालय में पढ़ रहे हैं।
घ.तुम क्यों दौड़ रहे हो।
प्रश्न 7.इनमें से कौन सा शब्द विशेषण नहीं है?
क.आर्थिक ख.अवलंवित ग.अपमानित घ.अंत
प्रश्न 8.इनमें से कौन सा शब्द शेष तीन से भिन्न है?
क.निश्चन्त  ख.सस्ठी ग.तमगुन घ.अधिकधिक
प्रश्न 9.इनमें से कौन सा शब्द अरबी-फारसी का नहीं है?
क., क.मसाला ख.पनीर ग.अदालत घ.अपील
प्रश्न 10.इनमें से किस शब्द में 'अति' उपसर्ग का अर्थ अधिक नहीं है?
क.अत्यंत ख.अत्याचार ग.अतिरिक्त घ.अतिकाल
प्रश्न 11.जब मैंने उस पर विश्वास नहीं किया तब वह      
क अपना सा मुंह लेकर रह गया।
ख .अपनी खिचड़ी अलग पकाने लगा।
ग.अपने पांव पर कुल्हाड़ी मारने लगा।
घ.अपने आंख चुरा लिया।
प्रश्न 12.'बीती विभावरी जाग री।
अंबर पनघट में डुबो रही तारा घट उषा नागरी।'में अलंकार है
क. मानवीकरण ख.अनुप्रास ग.श्लेष घ.अतिशयोक्ति
प्रश्न 13.इनमें से कौन‌‌- सा शब्द स्त्रीलिंग है?
क. अध्यक्षा ख.भगवान ग.भाग्यवान घ.सत्यवान
14 . इनमें से कौन - सा भाव शेष तीन से भिन्न है?
क.हर्ष ख.उललास ग.खुशी घ वेदना
15.इनमें से कौन - सा वाक्य अशुद्ध है ?
क. प्रत्येक राज्य के मुख्यमंत्री के थे।
ख.तुम लौट आए।
ग. उसके प्राण निकल  गए।
घ.ये चार लड़की की पेंटिंग है।
16.इनमें से किस वाक्य में भाववाच्य का प्रयोग हुआ है?
क. तुमसे रोज नहाया जाता है।
ख. शिक्षक विद्यालय में शिक्षा देते हैं।
ग. तुमने हमें मुर्ख समझा।
घ. पिता ने बच्चों से पर्याय किया।
17.इनमें से किसमें  'आ' उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
क. आप्त ख.आक्रमण ग.आनन घ.आसन्न
18. इनमें से कौन सा शब्द प्रत्यय रहित है?
क.मित्रता ख.भलाई ग.महीना घ.कमल
19.इनमें से किसमें बहुव्रीहि समास नहीं है?
क.अंशुमाली ख.गजानन ग.घनश्याम घ.पंचवटी
20.'पदावली'किनकी रचना है?
क.तुलसीदास ख.विद्यापति ग.सूरदास घ.रसखान
_&________&&&&____&&_______&_________&
                       हिन्दी अभ्यास 3
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान पूर्वक पढ़कर उसके आधार पर पूछे गए प्रश्नों  के उत्तर दीजिए।
नारी सशक्तीकरण की बात कही जाती है। नारी और पुरुष समाज रुपी रथ के दो पहिए हैं। अगर नारी रुपी पहिए को कमजोर बना दिया जाए तो हमारे समाज का विकास अधूरा होगा। यह अन्वेषण सिद्ध किया है कि नारी की बुद्धि लब्धि पुरुष से ज्यादा है। फिर नारी के पिछड़ जाने का कारण क्या है? आज की भारतीय शिक्षित नारी को अच्छी गृहिणी के रुप में न देख पाना पुरुषों की एकांकी दृष्टि का परिणाम है। विवाह के बाद बदली हुई उसकी मन: स्थिति तथा परिस्थितियों की कठिनाईयों पर ध्यान नहीं दिया जाता।
उसकी रुचियों और भावनाओं की उपेक्षा की जाती है।
पुरुष यदि अपने सुख के साथ पत्नी के सुख का ध्यान रखे ,तो वह अच्छी गृहिणी हो सकती है। पत्नी और पति दोनों का कर्तव्य है कि वे एक-दूसरे के कार्य में हाथ बटाएं और एक-दूसरे की भावनाओं, इच्छाओं और रुचियों का ध्यान रखें। आखिर नारी भी तो मनुष्य है। उसकी अपनी जरुरतें भी है और वह भी परिवार में, पड़ोस तथा समाज में सम्मान पाना चाहती है। यदि नारी त्याग की मूर्ति है, तो पुरुष को बलिदानी होना चाहिए। विवाह के समय लिए गए सात फेरे के समय लिए गए वचन का पालन करने से दांपत्य जीवन सुखी और समृद्ध  होगा।
प्रश्न 1.विवाह के बाद शिक्षित नारी की उपेक्षा कैसे की जाती है?
क.उनकी रुचियों और भावनाओं की उपेक्षा की जाती है।
ख.उन्हें त्याग की मूर्ति समझ कर।
ग.उनकी परिस्थितियों को समझ कर।
घ.उनके कार्य को समझ कर।
प्रश्न 2 . सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पत्नी और पति को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
क.एक -दूसरे पर आरोप लगा कर।
ख. एक -दूसरे की भावनाओं, इच्छाओं और रुचियों का ध्यान रख कर।
ग.एक -दूसरे से बात-चीत करके।
घ. समाज में अपमानित करके।
प्रश्न 3.नारी अच्छी गृहिणी कैसे हो सकती है?
क. जब पुरुष उसका अनुसरण करें।
ख.जब पुरुष कार्य स्वयं करें।
ग. जब पुरुष अपने सुख के साथ पत्नी के सुख का ध्यान रखे।
घ.दिन - रात मेहनत करके।
प्रश्न 4.नारी त्याग की मूर्ति है से क्या तात्पर्य है?
क. नारी का संपूर्ण जीवन त्याग पर टिका है।
ख.नारी असहनशीलता की मूर्ति है।
ग. नारी  सिर्फ अपना सुख चाहती है।
घ.नारी पूजनीय हैं।
प्रश्न 5.शादी के फेरों का जिक्र क्यों किया गया है?
क. सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए।
ख.शादी की रस्म के लिए।
ग. पत्नी और पति के बिरोध के लिए।
घ.पति को नीचा दिखाने के लिए।
निर्देश : निर्देश :( प्रश्न संख्या 6 से 20) निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के चार - चार विकल्प दिए गए हैं। उनमें से सही विकल्प चुनिए।
प्रश्न 6.जिसमें स्वरों का परिवर्तन अय, आय,अव, तथा आव में हो जाता है :
क.वृद्धि संधि   ख. अयादि संधि ग. यण संधि घ, दीर्घ संधि
प्रश्न 7.'चौराहा' में कौन सा समास है?
ख.द्व्न्द समास ख.द्विगु समास ग.अव्ययीभाव समास घ.बहुव्रिही समास
प्रश्न 8.सिंह का पर्यायवाची है:
क.हरि ख. दिव ग. कुंजर घ.दंति।
प्रश्न .9' खटाई में पड़ना '
क. बहुत प्रिय होना।
ख.कुछ भी निश्चय तथा निर्णय न होना।
ग. अवसरवादी होना।
घ.दुर्लभ होना।
प्रश्न .10 संयोजिका में कौन - सा प्रत्यय है?
क. अ  ख. अन ग.इका। घ. नी
प्रश्न.11 उष्म व्यंजन नहीं है:
क. श ख. ह  ग. स घ. य
प्रश्न 12.'पद्मावत' की  रचना किसने की है?
क. तुलसी दास जी ख. मलिक मोहम्मद जायसी ग. विद्यापति घ. रसखान
प्रश्न 13  'क्षणिक' का विलोम है :
क.शाश्वत
ख.प्रतिक्रिया
ग.हमेशा
घ.कीर्ति
प्रश्न। .14' काली घटा का घमंड घटा, नभ मंडल तारक वृंद खिले' । में अलंकार है:
क. अनुप्रास
ख. श्लेष
ग.यमक
घ. रुपक
प्रश्न 15.शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए :
क.आज हम दूध नहीं पिए ।
ख.हमने कोलकाता जाना है।
ग.मैंने आज नाश्ता नहीं किया।
घ. तुम खाना खा लिए है।
प्रश्न .16' तत्सम ' शब्द का चयन कीजिए।
क.उष्ट्र
ख.हड्डी
ग.उल्लू
घ.किवाड़
प्रश्न.17 शुद्र वर्तनी का चयन कीजिए:
क.अन्वेषण
ख.अनवेषण
ग.अन्वेसन
घ.अण्वेसन
प्रश्न.18 'चिरस्थायी' में उपसर्ग है:
क. चिर
ख. सह
ग.पुरा
घ. स्व
प्रश्न .20' दूसरे के काम में हाथ डालना' के लिए एक  शब्द है:
क. हस्तक्षेप
ख.हस्तलिखित
ग.स्थावर
घ.समदर्शी
प्रश्न.20 'भारत + इंदु = भारतेंदु में कौन सा संधि है:
क.गुण
ख.वृद्धि
ग. यण
घ. अयादि
&&&&-&____________&&&-_&&&&&&____________
                     हिन्दी अभ्यास 4
निर्देश: निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान पूर्वक पढ़कर उसके आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
भाषा बिचारों के आदान-प्रदान का माध्यम है। भाषा का महत्व व्यवसाय के हर क्षेत्र में है। किसी के दिल को जीतने के लिए सबसे पहले सम्यक भाषा का प्रयोग किया जाता है। भाषा स्पष्ट और मधुरहोना चाहिए।
मातृभाषा के लिए कहा जाता है कि मां ,आस- पड़ोस,विरादरी के द्वारा बोली जाने वाली भाषा है। 'निज भाषा उन्नति अहै,सब भाषा के मूल' ।
राष्ट्रभाषा समूचे राष्ट्र की आत्मा को शक्ति संपन्न बनाती  है।
जब देश का संविधान बनने लगा, तो यह प्रश्र उपस्थित हुआ कि देश की राष्ट्रभाषा कौन- सी हो, क्योंकि बिना राष्ट्र- भाषा के कोई भी देश स्वतंत्र होने का दावा नहीं कर सकता। राष्ट्रभाषा से देश के स्वतंत्र अस्तित्व की रक्षा होती है। संविधान निर्माण काल में कुछ ऐसे भी व्यक्ति थे, जो अंग्रेजी को ही राष्ट्र भाषा बनाए रखने के पक्ष में थे। ऐसे लोगों में वे भारतीय थे जो अंग्रेजी में अत्यधिक निपुण थे, परन्तु जिन्हें हिन्दी पढ़ना- लिखना नहीं आता था जो ऊंचे- ऊंचे पदों पर आसीन थे।हमें अपनी राष्ट्र भाषा को समृद्ध करने पर जोर डालना चाहिए। यही वह सुत्र है जो भारत की एकता,अखंडता, संप्रभुता को बढ़ावा देने  का काम करेगा।
प्रश्न.1 मातृभाषा की परिभाषा क्या है ?
क.मां के द्वारा बोली जाने वाली भाषा।
ख.मां,आस - पड़ोस,विरादरी के द्वारा बोली जाने वाली भाषा।
ग.देश में बोली जाने वाली भाषा।
घ.सभी क्षेत्रों की भाषा।
प्रश्र.2 क्या समूचे राष्ट्र की आत्मा को शक्ति संपन्न बनाती है?
क. राष्ट्रभाषा
ख. मातृभाषा
ग. विदेशी भाषा
घ.क्षेत्रिय भाषा
प्रश्र.3 , किसी देश में उसकी राष्ट्र भाषा का क्या स्थान है?
क. राष्ट्रभाषा के अभाव में कोई भी राष्ट्र स्वतंत्र होने का दावा नहीं कर सकता।
ख.राष्ट्र भाषा  देश के लिए जरूरी नहीं है।
ग.राष्ट्रभाषा देश की स्वतंत्रता के लिए  जरूरी नहीं है।
घ. राष्ट्रभाषा की कोई जरूरत नहीं है।
प्रश्र.5. संविधान निर्माण काल में कुछ लोग अंग्रेजी को ही राष्ट्रभाषा बनाए रखने के पक्ष मेंनहीं थे?
क. क्योंकि वे अंग्रेजी में निपुण थे  पर हिन्दी लिखना - पढ़ना नहीं आता था और ऊंचे- ऊंचे-ऊंचे पदों पर आसीन थे।
ख.अंग्रेजों से डरते थे।
ग. अंग्रेजी उन्हें अच्छा लगता था।
घ.अंग्रेजी आसान भाषा है।
निर्देश ' प्रश्न संख्या 6 से 20  ' निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न
के चार - चार विकल्प दिए गए हैं। उनमें से सही विकल्प चुनिए।
प्रश्न .6.'लोटा' शब्द क्या है?
क. तत्सम
ख.तद्भव
ग. देशज
घ.विदेशज
प्रश्र. 7.' आपबीती' में समास है:
क..द्विगु
ख. तत्पुरुष
ग. बहुव्रीहि
घ. अव्ययीभाव
प्रश्र .8.'उल्लास ' का सही संधि विच्छेद है:
क.उत् + लास
ख.उल+लास
ग. उल्+ लास
घ. उम + लास
प्रश्र .9.'प्रिया' में  प्रत्यय है :
क.आ
ख.इका
ग.आइन
घ.इया
प्रश्र.10.इनमें से कौन सा शब्द  'कोयल'का पर्यायवाची है?
क श्यामा
ख.घनंद
ग.असि
घ.पेय
प्रश्र.11.जिसकी मरने की अवस्था हो उसे कहते हैं:
क. मुमूर्ष
ख. नास्तिक
ग. पारलौकिक
घ.प्रवासी
प्रश्र.12.' अक्ल चरने जाना ' मुहावरे का अर्थ क्या  है?
क. बुद्धिहीनता का काम करना।
ख.धोखा देना
ग. होश आना
घ.क्रोध करना।
प्रश्र .13 . 'दूबे' का स्त्रीलिंग क्या होता है?
क. दुबी
ख.दुबाइन
ग. दुबा
घ.दुबि
प्रश्र.14.आगे नदिया पड़ी अपार, घोड़ा कैसे उतरे पार।
            राणा ने सोचा इस पार ,तब तक चेतक था उस पार।।
में कौन सा अलंकार है:
क. अतिशयोक्ति
ख. अनुप्रास
ग.अन्योक्ति
घ.उपमा
प्रश्र.15.निम्नलिखित में से कौन सा अंतस्थ वर्ण नहीं है:
क.य
ख.र
ग. ल
घ. म
प्रश्र.16.' कामायनी' के रचयिता कौन हैं?
क. जय शंकर प्रसाद
ख.सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'
ग.महादेवी वर्मा
घ.सुभद्रा कुमारी चौहान'

प्रश्र.17.अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
क.हमें अब खाना खा लेना चाहिए।
ख.आज मुझे पढ़ना ही है।
ग.रोहन ने काम नहीं किया।
घ.मोहन ने काम करके नहीं दिया।
प्रश्र. 18.' वह अभी आया है'। किस काल का वाक्य है?
क.पूर्ण भूत
ख. आसन्न भूत
ग.अपूर्ण भूत
घ.संदिग्ध भूत
प्रश्र .19'अर्क' शब्द का अर्थ करता नहीं है?
क. सूर्य
ख.रस
ग.पंडित
घ.लाल
प्रश्र .20.घंटी बजी है, कोई आया है। वाक्य में 'कोई' क्या
है?
क. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
ख.प्रश्नवाचक सर्वनाम
ग.निश्चयवाचक सर्वनाम
घ.सार्वनामिक विशेषण
&&&----&&&--____&&&&&___&&&&&_____&&
                 हिन्दी अभ्यास 5

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान पूर्वक पढ़कर उसके आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
‌शिक्षा का मुख्य उद्देश्य है शिक्षार्थी का सर्वांगीण विकास। सर्वांगीण विकास अर्थात शारीरिक , मानसिक, नैतिक,भवात्मक, भाषा इत्यादि का विकास। शिक्षा  से  तात्पर्य सोचने की क्षमता, तर्क शक्ति का बढ़ना , व्यवहार में परिवर्तन से है। एक एैसे  व्यक्तित्व   का  निर्माण करना जो सभी विषम परिस्थितियों में अपने -आप को बनाए रखें।  बिषम परिस्थितियों  को अपने अनुकूल बनाते रहे।यह निर्विवाद सत्य है कि व्यक्तित्व  का समुचित विकास अपनी ही भाषा के पठन-पाठन से होता है। आज देश में जिस प्रकार अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की बाढ -सी आ गई है, तथा जिस प्रकार प्रत्येक व्यक्ति अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम द्वारा पढ़ने को अनिवार्य मानने लगा है, उसे देखकर तो ऐसा नहीं लगता कि हिंदी हमारे संविधान  द्वारा स्वीकृत हमारे देश की राष्ट्रभाषा है। विदेशी भाषा के माध्यम से पढ़ने के कारण बालक अपने विचारों को पूरी तरह व्यक्त नहीं कर  पाता।वह यथेच्छ ज्ञान भी प्राप्त नहीं कर पाता क्योंकि अंग्रेजी में पढ़ी हुई सामग्री को वह ठीक से समझता नहीं, रट लेता है। इसीलिए शिक्षाशास्त्री मानते हैं कि प्रारंभिक कक्षाओं में शिक्षा का माध्यम मातृभाषा होनी चाहिए। यद्यपि सिखने, समझने के लिए सभी भाषाओं का ज्ञान , ज्ञान वर्धक है। चाहे  वो अंग्रेजी ही क्यों न हो।व्यक्तित्व के सम्यक विकास के लिए मातृभाषा, राष्ट्रभाषा और अन्य भाषाओं का भी ज्ञान जरूरी है।
प्रश्न.1.शिक्षा का मुख्य उद्देश्य क्या है?
क.सर्वांगीन विकास
ख.आर्थिक विकास
ग. नैतिक विकास
घ.सामाजिक विकास
प्रश्र.2.व्यक्तित्व का सही विकास कैसे होता है?
क.सिर्फ अंग्रेजी पढ़ने से।
ख.अपनी भाषा के पठन-पाठन से।
ग.विदेशी भाषा में निपुणता लाने से।
घ.अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के बिना।
प्रश्र. 3.क्यों नहींं लगता कि हिंदी संविधान द्वारा स्वीकृत भाषा है?
क. अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की बहुतायतता से।
ख.मातृभाषा के विकास से।
ग.राष्ट्रभाषा के विकास से।
घ.विदेशी भाषा के अपमान से।
प्रश्र.4.बच्चे स्वंय को ठीक - से  अभिव्यक्त क्यों नहीं कर पाते?
क.क्योंकि  वे मातृभाषा नहीं समझते।
ख.क्योंकि अंग्रेजी में पढ़ी हुई चीज को ठीक से समझ नहीं पाते।
ग.क्योंकि उन्हें मातृभाषा नहीं आती।
घ.क्योंकि उन्हें राष्ट्रभाषा नहीं आता।
प्रश्र.5.मातृभाषा के माध्यम से शिक्षण का क्या लाभ है?
क.मातृभाषा में पढ़ा हुआ सामग्री ठीक से समझ में आता है।
ख.राष्ट्रभाषा में शिक्षण नहीं समझ आता।
ग.अंग्रेजी भाषा जल्दी समझ में आता।
घ.मात्रृभाषा सिखने की कोई जरूरत नहीं है।
निर्देश : 'प्रश्न संख्या 6 से 20 ) निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के चार-चार विकल्प दिए गए हैं। उनमें से सही विकल्प चुनिए।
प्रश्न.6.'उन्मादिनी' के रचयिता कौन हैं?
क. रामधारी सिंह दिनकर।
ख.सुभद्रा कुमारी चौहान'।
ग.महादेवी वर्मा
घ. महास्वेता वर्मा
प्रश्र.7.शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
क.रोहन ने गीता को किताब दी।
ख.जाओगे न तुम भी।
ग.गुड़िया को प्लेट में रखकर खाना खिलाओ।
घ.जानता कौन है इस बात को?
प्रश्र.8.निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य कर्म वाच्य का है?
क.माता द्वारा बच्चों को प्यार किया या।
ख.मुझसे  बैठा नहीं जाता।
ग. अब चला जाए।
घ. ईश्वर हमारी रक्षा करता है।
प्रश्र.9.निम्नलिखित में से तद्भव शब्द को छांटिए।
क. टेबल
ख.बुढिया
ग.हाथी
घ.चमचमाना
प्रश्र.10.'चांद पर थूका मुंह पर गिरा'।लोकोक्ति  का अर्थ क्या है?
क.सज्जन पुरुष की बुराई करने से अपना ही अपमान  होता है।
ख.वलवान की ही जीत होती है।
ग.अपनी योग्यता से बढ़कर बात करना
घ.महाकृपण होना
प्रश्र.11.निम्नलिखित में से कौन सा निज वाचक सर्वनाम का उदाहरण है?
क.कौन है वहां, सामने आओ।
ख.मैं स्वंय चला जाऊंगा।
ग.कुछ लेकर बाहर जाना।
घ.वह चोर पकड़ा गया जिसने कल चोरी की।
प्रश्र.12.निम्नलिखित में से कौन सा दीर्य संधि का उदाहरण नहीं है?
क.भोजन+ आलम
ख.मही+ इंद्र
ग.अर्ध + अंगिनी
घ.शे+अन
प्रश्र.13.' मंगन को देखि पट देते बार-बार है' में कौन सा अलंकार है?
क.उपमा
ख.अनुप्रास
ग.यमक
ई.श्लेष
प्रश्न.14.'अश्व' का पर्यायवाची शब्द क्या नहीं है?
क.हय
ख.सैंधव
ग.तुरंग
घ.देवराज
प्रश्र.15'.नवीन' शब्द विलोम करता है?
क.प्राचीन
ख.नकद
ग.मधु
घ.अधम
प्रश्र.16.जो हाथ से लिखा हुआ हो  उसे करता कहते हैं?
क.पांडुलिपि
ख.स्वलिखित
ग.अधोलिखित
घ.परलिखित
प्रश्र.17.'तुलसीकृत' में  कौन सा समास है?
क. अव्ययीभाव
ख.बहुव्रीहि
ग.द्वंन्द
घ.तत्पुरुष
प्रश्र.18.'चौधराइन' में कौन सा प्रत्यय है?
क.आइन
ख.ई
ग.इनी
घ.आ
प्रश्न.19.निम्नलिखित में से कौन सा स्पर्श वर्ण हैं ?
क. आ
ख. ऋ
ग. म
घ.ल
प्रश्न.20.निम्नलिखित में से कौन सा शब्द डिब्बा ' शब्द  का
का स्त्रीलिंग  है?
क.डब्बा
ख.डिबिया
ग.पोटली
घ.चिड़ा

&&----&&----&&&&&&&__&&&&&&&&_______&&---

                                 
                                उत्तरमाला
                                 अभ्यास 1
1.ग
2.क
3.क
4.ख
5.क
6.ख
7.ख
8.घ
9.क
10.क
11.क
12.क
13.ख
14.क
15.क
16.क
17.ख
18.ग
19.क
20.क
                     अभ्यास 2.
1.क
2.क
3.ख
4.ग
5.घ
6.क
7.घ
8.क
9.घ
10.घ
11.क
12.क
13.क
14.घ
15.घ
16.क
17.ख
18.घ
19.घ
20.ख
                         अभ्यास 3
1.क
2.ख
3.ग
4.क
5.क
6.ख
7.ख
8.क
9.ख
10.ग
11.ग
12.ख
13.क
14.ग
15.ग
16.क
17.क
18.क
19.क
20.क
                            अभ्यास 4
1.ख
2.क
3.क
4.क
5.क
6.ग
7.घ
8.क
9.क
10.क
11.क
12 क
13.ख
14.क
15.घ
16.क
17.घ
18.ख
19.घ
20.क
                         अभ्यास 5.
1.क
2.ख
3.क
4.ख
5.क
6.ख
7.क
8.घ
9.ग
10.क
11.ख
12.घ
13.घ
14.घ
15.क
16.क
17.घ
18.क
19.ग
20.ख
&&&----&&-----&&&---&&&&&&&-&&&&&&&------

https://www.brilliantacademyoflearning.com/courses.html


Comments

Popular posts from this blog

Details for upcoming exams - IMF,World Bank, CBI,IB,ED, RAW ,WTO,UNO,RBI ,Finance Commission, Planning Commission, NITI AYOG, Election Commission, National Parties, Supreme Court ,UPSC etc with recent updates

Which is the best coaching Institute and how to prepare for General Competitions like SSC,Bank & Railway ?

# हत्या से संबंधित अनेक शब्दों के एक शब्द (One Word Substitution )#