# 40 important questions with answers of Indian History & Culture#

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति 
1. किस मध्यकालीन भवन में दोहरा गुम्बद (Double Dome) सर्वप्रथम किसके मकबरे में बनाया गया था? – सिकन्दर लोदी के मकबरे में 
2. वह स्तम्भ कहाँ है जिस पर अशोक का शान्ति संदेश तथा समुद्रगुप्त की सैन्य विजयों का विवरण दोनों अंकित हैं? – प्रयाग में 
3. औरंगजेब द्वारा 1960 ई. में किसको शिवाजी की बढ़ती हुई शक्ति का दमन करने के लिए नियुक्त किया गया था? – शाइस्ता खाँ को 
4. किस मुगल सम्राट का राज्यभिषेक दो बार हुआ था? – औरंगजेब का 
5. किस राजवंश की मुद्राओं में शिव को मानव रूप में दर्शाया गया है? – कुषाण राजवंश की 
6. सहायक सन्धि को स्वीकार करने वाला पहला भारतीय शासक कौन था? – हैदराबाद का निजाम 
7. काँची का विख्यात 'कैलाश मन्दिर' किसने बनवाया था? – नरसिंह वर्मन द्वितीय ने 
8. किस मुगल शासक ने दक्षिण के सम्राट की उपाधि धारण की थी? – औरंगजेब ने 
9. गाँधी–इर्विन समझौते के हस्ताक्षरित होने में किन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई? – तेज बहादुर सप्रू, एम. आर. जयकर तथा बी. एम. शास्त्री आदि उदारवादी नेताओं ने 
10. किस शासक ने भू–मापन में जरीब का प्रयोग प्रारम्भ किया? – शेरशाह सूरी ने
11. किस अन्तर्राष्ट्रीय मंच का आदर्श वाक्य है 'दूसरा विश्व सम्भव है' (Another World is possible)? – विश्व सामाजिक मंच (World Social Forum) का 
12. (Central Rice Research Institute) केन्द्रीय धान शोध संस्थान कहाँ पर स्थित है? – कटक (ओडिशा) 
13. किस समिति की सिफारिश के आधार पर राष्ट्रीय कृषि बैंक की स्थापना की गई थी? – शिवारमन समिति 
14. 'कापार्ट' (CAPART) का पूर्ण रूप क्या है? – Council for advanced of People's Action and Rural Technology 
15. रिजर्व बैंक के नोट निर्गमन विभाग के पास हर समय कितने मूल्य का स्वर्ण कोष में रहना आवश्यक है? – 115 करोड़ रु. का 
16. भारत में मुद्रास्फीति किस सूचकांक द्वारा मापी जाती है? – थोक मूल्य सूचकांक से 
17. यूरोपीय देशों द्वारा स्वीकार की गई एकीकृत मुद्रा का क्या नाम है? – यूरो 
18. दलहनों (दालों) में किस दलहन (दाल) का न्यूनतम समर्थन मूल्य फसल वर्ष 2010-11 में सबसे अधिक निर्धारित किया गया? – मूँग दाल 3170 रु. प्रति कुन्तल 
19. 'अक्षय जलधारा' योजना का सम्बन्ध किस राज्य से है? – राजस्थान से 
20. 'श्री' (SRI–System of Rice Intensification) तकनीकी प्रयोग किसमें की जाती है? – धान 
21. टमाटर का लाल रंग किस तत्व की उपस्थिति के कारण होता है? – लाइकोपिन 
22. 'कन्या विद्या धन' योजना की शुरूआत किस राज्य में की गई? – उत्तर प्रदेश 
23. 'भारत में विशेष निर्यात संसाधित क्षेत्र' (Special Export Processing Zone) सर्वप्रथम कहाँ स्थापित हुआ? –काण्डला में 
24. यदि भारतीय रिवर्ज बैंक द्वारा नकद आरक्षित अनुपात कम किया जाता है, तो क्रेडित पर इसका क्या असर पड़ेगा? – क्रेडित कम होगी 
25. 'कर सुधार समिति' (Tax Reforms Committee) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया था? – राजा चेलैया को
भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान 
26. राष्ट्रपति राष्ट्रीय संकट (National Emergency) की घोषणा किन परिस्थितियों में कर सकता है? – बाह्य आक्रमण तथा सशस्त्र विद्रोह की स्थितियों में 
27. कौन देश का राष्ट्रपति निर्विरोध चुना गया? – नीलम संजीव रेड्डी 
28. संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग (Impeachment) – अनुच्छेद 61 के अन्तर्गत 
29. निति निदेशक तत्वों के पीछे निहित उद्देश्य क्या है? – लोक कल्याणकारी राज्य का निर्माण 
30. भारत की संविधान सभा ने सभी निर्णय लिए– –सहमति से 
31. मूल अधिकारों पर आवश्यक प्रतिबन्ध लगाने का अधिकार किस संस्था के पास है? – संसद के पास 
32. संविधान में कुल कितनी अनुसूचियाँ हैं? – 12 
33. Quo-Warranto Writ का शब्दिक अर्थ क्या है? – 'आपका अधिकार क्या है?' 
34. लोक सभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? – गणेश वासुदेव मावलंकर 
35. भारतीय संविधान में समवर्ती सूची का प्रावधान किस संविधान से लिया गया है? – ऑस्ट्रेलिया 
36. भारत के संविधान का निर्माण एक संविधान सभा द्वारा किया गया जिसकी स्थापना की गई– –कैबिनेट मिशन योजना 1946 के अन्तर्गत 
37. अनुच्छेद 34 मूल अधिकारों पर कब प्रतिबंध लगाता है? – जब भारत में कहीं भी मार्शल लॉ लागू हो 
38. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में मौलिक कर्त्तव्यों की चर्चा की गई है? – अनुच्छेद 51(A) में 
39. व्यक्तिगत स्वतन्त्रता के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक किस अधिकारी के पास जा सकता है? –सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च् न्यायालय 
40. स्वतंत्र भारत में राज्य सभा के प्रथम सभापति कौन थे? – डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
http://www.brilliantacademyoflearning.com/ssc-coaching-in-delhi.html … … … … … … … … …

Comments

Popular posts from this blog

Details for upcoming exams - IMF,World Bank, CBI,IB,ED, RAW ,WTO,UNO,RBI ,Finance Commission, Planning Commission, NITI AYOG, Election Commission, National Parties, Supreme Court ,UPSC etc with recent updates

Which is the best coaching Institute and how to prepare for General Competitions like SSC,Bank & Railway ?

# हत्या से संबंधित अनेक शब्दों के एक शब्द (One Word Substitution )#